अध्यात्मदेश दुनियासामाजिक

आगरा पहुंचे नीम करौली बाबा के पौत्र डॉ. धनंजय शर्मा, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ में हुए शामिल

आगरा। प्रसिद्ध संत बाबा नीब करौरी के पौत्र डॉ. धनंजय शर्मा बुधवार को नीम करौली गांव के लोगों के साथ आगरा पहुंचे। ताजगंज स्थित होटल श्याम पैलेस में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या में सहभागिता की।

डॉ. धनंजय शर्मा के आगरा पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. धनंजय शर्मा ने नीब करौरी बाबा के जीवन एवं आध्यात्मिक विचारों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि फिल्म को देश के साथ-साथ विदेशों में भी दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

उन्होंने कहा कि बाबा के जीवन और उनके संदेश को बड़े पर्दे के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का यह प्रयास उनके अनुयायियों के लिए एक विशेष अवसर है। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी फिल्म को लेकर अपनी रुचि व्यक्त की।

धार्मिक आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button