Ggronik Early Education & Premium Daycare Indirapuram में नमह ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस

गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदिरापुरम स्थित Ggronik Early Education & Premium Daycare परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नमह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया।

समारोह में प्रांतीय सेवा संयोजक एवं भारत विकास परिषद, इंदिरापुरम के संयोजक श्री हेमंत बाजपेई, अरविंद चौहान, वर्षा एवं निशा सहित Ggronik परिवार के सदस्य, अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे।
इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। नमः ने कहा कि बच्चों को केवल शिक्षा देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनमें संस्कार, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और राष्ट्रभावना का विकास करना भी जरूरी है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।








