उत्तर प्रदेशदेश दुनियाप्रयागराज

प्रयागराज में करोड़ों की बरामदगी का रहस्य बरकरार, आखिर किसकी है ड्रमों में मिली रकम?

प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर रामनगर गांव में एक मकान से तीन ड्रमों में बरामद करोड़ों रुपये को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है। इतनी बड़ी रकम घर में कहां से आई और इसका असली मालिक कौन है, इन सवालों का जवाब दूसरे दिन भी पुलिस को नहीं मिल सका।

पुलिस के अनुसार, मकान मालिक राजेश उर्फ बबलू और उसके भाई राकेश से पूछताछ की गई। दोनों ने कथित तौर पर बरामद नकदी को अपना मानने से इनकार कर दिया है। उनके इस बयान के बाद मामले ने और पेचीदगी पैदा कर दी है।

रकम के असली मालिक की तलाश में पुलिस

तीन ड्रमों में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रकम किसकी है और इसे मकान में किस उद्देश्य से रखा गया था। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नकदी वहां कब और किसके माध्यम से पहुंची।

फिलहाल रकम के स्रोत और उसके वास्तविक मालिक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ ही इस मामले से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button