अध्यात्मधार्मिकसंस्कृतिसामाजिक

दीपावली पर राजकमल कंपनी के निदेशक राहुल केसरवानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस डॉट कॉम की टीम को उपहार भैंट कर, बांटी पर्व की खुशियां

गाजियाबाद। दीपावली के पावन पर्व पर राजकमल कंपनी के निदेशक श्री राहुल केसरवानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस डॉट कॉम की टीम के साथ खुशियां साझा करते हुए उन्हें पूजा सामग्री के पैकेट उपहार स्वरूप भेंट किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी टीम सदस्यों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दीपावली के इस विशेष अवसर पर आयोजित इस आत्मीय मुलाकात में श्री राहुल केसरवानी ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव, सहयोग और खुशियां बांटने का संदेश भी देती है। उन्होंने टीम के सदस्यों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए त्योहार की खुशियों में उन्हें सहभागी बनाया।

इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस डॉट कॉम की टीम से पवन शर्मा, यश राणा और नीरज चौहान मौजूद रहे। वहीं एडवोकेट श्री शेषनाथ शुक्ला जी तथा रेहिको टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री अरविंद तिवारी जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपहार भेंट करने की इस पहल को सभी ने आत्मीयता और सद्भाव का प्रतीक बताया। आपसी मेल-मिलाप और शुभकामनाओं के बीच दीपावली की खुशियां साझा की गईं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक सुंदरता तभी बढ़ती है, जब खुशियां एक-दूसरे के साथ बांटी जाएं और समाज में प्रेम, सहयोग तथा भाईचारे की भावना मजबूत हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button