मेरठ हत्याकांड में बड़ा फैसला: सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में पत्नी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए उनकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। सौरभ की हत्या कर उनके शव को ड्रम में छिपाने के इस चर्चित मामले में जिला जज अरविंद कुमार ने करीब डेढ़ साल बाद फैसला सुनाया।
सुनवाई के दौरान दोनों दोषी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुए। फैसले की कार्यवाही के दौरान दोनों शांत रहे और उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
यह मामला सौरभ राजपूत की हत्या और शव को ड्रम में छिपाने की घटना के बाद सुर्खियों में आया था। अदालत के इस फैसले के साथ मामले में दोषियों को कड़ी सजा सुनाई गई है। पुलिस के मुताबिक़, आर्थिक स्थिति ख़राब होने की वजह से सौरभ की अपने माता पिता से भी अनबन हो गई थी, जिसके बाद वह मुस्कान के साथ पड़ोस के इंदिरा नगर में रहने लगे.
सौरभ की ग़ैर मौजूदगी में मुस्कान और साहिल शुक्ला के बीच करीबी बढ़ी.
एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, “27 साल के साहिल, सौरभ के घर से थोड़ा फासले पर ही रहते थे. वह और मुस्कान कक्षा आठ में सहपाठी भी रह चुके थे. साहिल ने बीकॉम तक पढ़ाई की है और ऑनलाइन ट्रेडिंग कारोबार से जुड़े हुए थे.”
उनके मुताबिक़, जब सौरभ को अपनी पत्नी और साहिल के बीच संबंध की बात पता चली तो उन्होंने साल 2021 में तलाक़ के लिए क़ानूनी रास्ता अख़्तियार किया, लेकिन एक छोटी बच्ची होने के चलते घरवालों के समझाने के बाद शिकायत वापस ले ली.



