बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को हाई कोर्ट से राहत, अब 2 नवंबर पर टिकी निगाहें

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। भारत छोड़ने के नोटिस से जुड़े मामले में अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत दी है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी।
अदालत के इस फैसले से अभिनेता को फिलहाल राहत मिली है। अब सभी की निगाहें 2 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जिसमें मामले से जुड़े पहलुओं पर आगे विचार किया जाएगा। क्या है पूरा मामला?
उल्लेखनीय है कि इमरान खान ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्हें देश छोड़ने का नोटिस मिला था। क्योंकि इमरान खान भारत के नागरिक नहीं हैं। उनके पास अमेरिकी नागरिकता है।
मुंबई पुलिस द्वारा जारी नोटिस के बाद इमरान खान ने अपने वकील जुल्फिकार मेमन और उनकी कानूनी टीम के जरिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की। उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया था। लेकिन इससे पहले 27 अक्टूबर को उनकी सुनवाई की तारीख बढ़ा दी गई है। ऐसे में उन्हें अब 2 नवंबर तक राहत मिल गई है।



