PM मोदी का VIDEO हटाने पर META की बढ़ीं मुश्किलें, केंद्र सरकार से लगातार जारी है बातचीत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाने के मामले में मेटा (Meta) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को भी इस विवाद को लेकर गतिविधियां तेज रहीं। भारतीय कानूनों के पालन और कंटेंट मॉडरेशन से जुड़े मुद्दों पर मेटा की ग्लोबल टीम ने केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।
सूत्रों के अनुसार, मेटा की ग्लोबल टीम के सदस्य अगले तीन से चार दिनों तक भारत में रह सकते हैं। इस दौरान सरकार के साथ कई और दौर की बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें भारतीय कानूनों के अनुपालन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जवाबदेही और डिजिटल नियमों पर विस्तार से चर्चा होगी।
बताया जा रहा है कि इन बैठकों में WhatsApp से जुड़े कुछ अहम मुद्दे भी एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। सरकार और मेटा के बीच चल रही यह बातचीत आने वाले दिनों में डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े नियमों और नीतियों को लेकर महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।



