Uncategorizedअध्यात्मउत्तर प्रदेशगाजियाबादनई दिल्लीराष्ट्रीय

गाज़ियाबाद में प्रधानमंत्री को समर्पित सार्वजनिक स्मारक मंदिर और सेवा केंद्र बनाने की मांग

गाज़ियाबाद। से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। समाजसेवी एवं ‘एक देश, एक नाम भारत’ अभियान के याचिकाकर्ता नमह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक प्रत्यावेदन भेजकर गाज़ियाबाद में प्रधानमंत्री को समर्पित एक सार्वजनिक स्मारक मंदिर एवं सामाजिक सेवा केंद्र की स्थापना के लिए भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया है।

प्रत्यावेदन के अनुसार यह प्रस्ताव बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड द्वारा 29 जुलाई 2026 को पारित प्रस्ताव के अनुरूप प्रस्तुत किया गया है। साथ ही मांग की गई है कि इस प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के विचार एवं संस्तुति के लिए भी भेजा जाए।

आवेदन में गाज़ियाबाद में उपयुक्त भूमि आवंटित करने, भवन निर्माण के लिए आवश्यक सभी वैधानिक स्वीकृतियां प्रदान करने तथा एक पंजीकृत सार्वजनिक धर्मार्थ न्यास के गठन की अनुमति देने का अनुरोध किया गया है।

प्रस्ताव में यह भी सुझाव दिया गया है कि गठित होने वाले न्यास में कम से कम एक-तिहाई स्थान ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के लिए आरक्षित रखे जाएं।

इसके अतिरिक्त परिसर में एक वाचनालय (पुस्तकालय) और कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भी शामिल है, जहां ट्रांसजेंडर समुदाय एवं वंचित युवाओं को प्रशिक्षण और सुविधाओं में प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

फिलहाल इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक निर्णय या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button