उत्तर प्रदेशहादसा

हाथरस में खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक समेत 18 यात्री घायल

हाथरस। अलीगढ़-आगरा रोड पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस चालक समेत 18 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह रोडवेज बस यात्रियों को लेकर अलीगढ़-आगरा रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक समेत 18 यात्री घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ यात्रियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद अलीगढ़-आगरा रोड पर यातायात प्रभावित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक के सड़क पर खड़े होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button