दुखददेश दुनियानई दिल्ली
75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नई दिल्ली। हिंदी और मराठी सिनेमा के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल टीम उनके आवास पर पहुंची, जहां अभिनेता बेहोशी की हालत में मिले। इसके बाद उन्हें तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले को मेडिको-लीगल केस के तौर पर दर्ज किया गया है। मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।



