अपराधदेश दुनियानई दिल्ली
बस में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म केस में ड्राइवर-कंडक्टर पर आरोप तय, 24 अक्टूबर से सुनवाई

नई दिल्ली। तीस हजारी स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बस में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बस चालक और परिचालक के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो एक्ट से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा चलाने का फैसला किया है।
मामले में आरोपी बस चालक की पहचान कुलदीप और कंडक्टर की पहचान संदीप के रूप में हुई है। अदालत के समक्ष मामले से जुड़े आरोपों पर सुनवाई के बाद दोनों के खिलाफ आरोप तय किए गए।
अब इस मामले में अदालत 24 अक्टूबर से नियमित सुनवाई शुरू करेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले से जुड़े साक्ष्य और गवाह अदालत के समक्ष पेश किए जाएंगे।



