अध्यात्मउत्तर प्रदेशदेश दुनियाप्रयागराजयात्रा

प्रयागराज से शुरू होगी तीर्थ दर्शन बस सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी आसान यात्रा सुविधा

प्रयागराज। श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के सुगम और सुरक्षित दर्शन कराने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा नई बस सेवा शुरू की जा रही है। ‘तीर्थ दर्शन’ नाम से शुरू होने वाली इस बस सेवा का संचालन 19 जून से किया जाएगा।

इस सेवा के माध्यम से श्रद्धालु एक ही दिन में प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। बस सेवा का संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा। इसके तहत हर शुक्रवार को श्रद्धालुओं को मीरजापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम, शनिवार को चित्रकूट धाम के कामतानाथ मंदिर और रविवार को अयोध्या धाम की यात्रा कराई जाएगी।

पर्यटन विभाग के अनुसार, बस का संचालन प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित होटल इलावर्त से किया जाएगा। श्रद्धालुओं को सुबह निर्धारित समय पर बस के माध्यम से तीर्थ स्थलों के लिए रवाना किया जाएगा और उसी दिन दर्शन कराने के बाद वापस प्रयागराज लाया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को निजी वाहनों और अन्य साधनों की परेशानी से बचाना है। बस सेवा के जरिए यात्रियों को सुरक्षित परिवहन सुविधा के साथ-साथ धार्मिक स्थलों तक पहुंचने का बेहतर विकल्प मिलेगा।

पर्यटन विभाग का मानना है कि इस सेवा से स्थानीय और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। विशेषकर बुजुर्गों, परिवारों और अकेले यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी।

विभाग द्वारा यात्रा व्यवस्था, समय और अन्य आवश्यक जानकारी जल्द जारी की जाएगी। प्रशासन को उम्मीद है कि तीर्थ दर्शन बस सेवा शुरू होने से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और प्रयागराज से जुड़े प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा और अधिक आसान हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button