उत्तर प्रदेशदेश दुनियाराजनीतिलखनऊ

UP की सभी 251 कृषि मंडियां Agmarknet 2.0 से जुड़ीं, किसानों को मिलेगी बाजार की बेहतर जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कृषि उपज के बाजार से जुड़ी जानकारी को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण डिजिटल कदम उठाया गया है। प्रदेश की सभी 251 कृषि उपज मंडियां अब एगमार्कनेट 2.0 से जुड़ गई हैं।

उत्तर प्रदेश मंडी परिषद के ई-मंडी पोर्टल का एगमार्कनेट 2.0 के साथ एपीआई आधारित एकीकरण पूरा हो गया है। इसके बाद प्रदेश की सभी मंडियों से बाजार संबंधी आंकड़ों और रिपोर्ट की 100 प्रतिशत रिपोर्टिंग सुनिश्चित होने की बात कही गई है।

इस डिजिटल एकीकरण से मंडियों में कृषि जिंसों की कीमत, आवक और बाजार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एक ही नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध हो सकेगी। इससे किसानों को बाजार की स्थिति समझने और अपनी उपज के संबंध में बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलने की उम्मीद है।

मंडी परिषद के मुताबिक, इस व्यवस्था से कृषि बाजार से जुड़े आंकड़ों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अधिक व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने और सूचनाओं तक पहुंच आसान बनाने में भी मदद मिलेगी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से उत्तर प्रदेश मंडी परिषद की इस उपलब्धि की सराहना की गई है। प्रदेश की सभी मंडियों के एगमार्कनेट 2.0 से जुड़ने को कृषि क्षेत्र में डिजिटल बाजार सूचना व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button