उत्तर प्रदेश

अक्टूबर में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत की उम्मीद, 5 फीसदी से ज्यादा घट सकता है बिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अक्टूबर में भी राहत की खबर सामने आ रही है। बिजली बिल में लगातार कमी के बाद अब इस महीने भी उपभोक्ताओं को पांच फीसदी से अधिक की राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, जून में उपभोक्ताओं को सामान्य से करीब 10 प्रतिशत अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ा था। इसके बाद जुलाई में बिल में 4.43 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत और सितंबर में 7.93 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

सितंबर में बिजली बिल में आई कमी अब तक के महीनों में सबसे अधिक बताई जा रही है। इसी क्रम को देखते हुए अक्टूबर में भी बिल की राशि में पांच प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आने की उम्मीद है।

अगर अक्टूबर में भी यह कमी लागू होती है, तो लगातार चौथे महीने बिजली उपभोक्ताओं को बिल के मोर्चे पर राहत मिल सकती है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक बिजली खर्च पर भी असर पड़ने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button