जनता को जवाब चाहिए, सफाई व्यवस्था में सुधार चाहिए – सुधीर कुमार पार्षद

रिपोर्ट-ब्रह्मदत्त प्रजापति
गाजियाबाद:14 अक्टूबर 2026 मोहननगर की वार्ड 28 राजीव कॉलोनी की सफाई व्यवस्था पर नगर निगम कब जागेगा पार्षद सुधीर कुमार के अनुसार पिछले 3 वर्षों से सदन में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद आज तक वार्ड 28 राजीव कॉलोनी में कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। वर्तमान में मात्र 18 सफाई कर्मचारियों के सहारे पूरे वार्ड की सफाई व्यवस्था चल रही है, जिससे जनता परेशान है।
जब अन्य वार्डों में 50 से 100 तक कर्मचारी उपलब्ध हैं, तो राजीव कॉलोनी के साथ यह भेदभाव क्यों? यह एक मलिन बस्ती है, जहाँ बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग निवास करते हैं। क्या यहाँ के नागरिकों को स्वच्छता का समान अधिकार नहीं है?
नगर निगम प्रशासन से मांग है कि वार्ड 28 में तत्काल सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए और जनता को गंदगी से राहत दिलाई जाए।
3 साल का इंतजार अब और नहीं! जनता को जवाब चाहिए, सफाई व्यवस्था में सुधार चाहिए



