अध्यात्म
बागेश्वर सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिन्दू राष्ट्र के लिए नवरात्रि में निकालेंगे रथ यात्रा

रिपोर्ट- ब्रह्मदत्त प्रजापति
Media conference24
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए नवरात्रि में 11 तारीख से 5 दिन के लिए रथ यात्रा निकालेंगे। सामने आई जानकारी के अनुसार, बाबा बागेश्वर की ये रथ यात्रा 5 दिन में 500 किलोमीटर तक चलेगी। यह यात्रा 11 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से शुरू होकर पन्ना,सागर, दमोह होते हुए टीकमगढ़ तक जाएगी



