अध्यात्मउत्तर प्रदेशदेश दुनिया

अयोध्या में चंपतराय की पहली सार्वजनिक मौजूदगी, शुक्रवार को करेंगे संबोधित

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले और उसके बाद हुई जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रह चुके चंपतराय पहली बार रामनगरी में किसी सार्वजनिक मंच से संबोधित करने जा रहे हैं।

शुक्रवार को कारसेवकपुरम में अशोक सिंहल फाउंडेशन की ओर से आयोजित जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह में चंपतराय मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उनके संबोधन को लेकर धार्मिक और राजनीतिक हलकों के साथ-साथ मीडिया में भी विशेष रुचि बनी हुई है।

विहिप के विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा के अनुसार, कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह की शुरुआत शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कारसेवकपुरम में होगी।

कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चंपतराय के सार्वजनिक संबोधन को देखते हुए समारोह पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button