हादसा

कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

कोडरमा। कोडरमा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की आखिरी बोगी में अचानक आग लग गई। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 53373 कोडरमा स्टेशन से शाम करीब 3:15 बजे रवाना होने वाली थी। ट्रेन के प्रस्थान से पहले ही उसकी अंतिम बोगी से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

आग लगने की सूचना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। रेलवे की ओर से आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर खड़े रहने के दौरान हुई।

आग लगने के कारणों का तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रेलवे अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है, ताकि आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button