उत्तर प्रदेशदेश दुनियाप्रयागराज

प्रयागराज में तेंदुए का आतंक: 15 दिन में दो पशुओं का शिकार, महिला पर भी झपटा

प्रयागराज। गंगापार क्षेत्र के सैदाबाद में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते करीब 15 दिनों में तेंदुआ दो पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। एक भैंस की मौत के बाद उसने एक बकरे को भी उठा लिया। बुधवार सुबह खेत की ओर गई एक महिला पर तेंदुए ने झपटने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

तेंदुए की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है। टीम पिछले दो दिनों से संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है, लेकिन अब तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए गांव के एक बाग में पिंजरा भी लगाया गया है।

कछार से बकरा उठा ले गया तेंदुआ

गंगा किनारे बसे ऊष्मापुर गांव में 29 सितंबर को ग्रामीणों ने पहली बार तेंदुए को देखा था। बताया गया कि गांव निवासी संतोष भारतीय के परिवार के लोग कछार के पास बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेंदुआ वहां पहुंचा और लोगों की आंखों के सामने एक बकरे को उठाकर ले गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछा करने और आसपास तलाश करने की कोशिश की, लेकिन वह घनी झाड़ियों और खेतों के बीच गायब हो गया। लगातार हो रही घटनाओं के कारण ग्रामीणों में भय बना हुआ है और लोग अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में निगरानी और तलाश अभियान चला रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button