उत्तर प्रदेशगाजियाबादहादसा
साहिबाबाद के सेवोरा होटल में आग से हड़कंप, मंगलम हॉल में उठीं लपटें-दमकल की 4 गाड़ियां पहुंचीं

साहिबाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेवोरा सेलिब्रेशन होटल एंड बैंक्वेट हॉल में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, होटल के मंगलम हॉल में आग लगी, जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया। इस दौरान होटल के ऊपरी हिस्से से उठता घना धुआं दूर से ही दिखाई देता रहा और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता रहा।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।



