उत्तर प्रदेशदेश दुनियाधार्मिकप्रयागराज

उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर, बारिश से ठंडा हुआ प्रयागराज

प्रयागराज। सावन के आगमन के साथ ही प्रयागराज के मौसम ने भी अपना मिजाज बदल लिया है। लंबे समय से उमस और तेज गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार रात हुई बारिश के बाद बड़ी राहत मिली। वर्षा के चलते वातावरण ठंडा हो गया और बुधवार सुबह से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में शहर में 10.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में कमी आई है और हवा चलने से लोगों को उमस से भी राहत महसूस हो रही है।

सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जबकि ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया है। मौसम में आए इस बदलाव से आमजन के साथ-साथ कामकाजी लोगों और बाजारों में भी राहत का माहौल देखा गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button